- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI keeping all option open on coming under RTI act
आरटीआई एक्ट के अंतर्गत आने को लेकर बीसीसीआई पर है दबाव, लिया ये निर्णय
लॉ कमिशन ने की है बीसीसीआई को आरटीआई एक्ट के अंतर्गत लाने की सिफारिश
Published On Apr 25, 2018, 11:08 PM IST
Last UpdatedApr 25, 2018, 11:08 PM IST
बीसीसीआई मुख्यालय (फाइल फोटो)
बीसीसीआई ने खुद को सूचना के अधिकार ( आरटीआई ) के तहत लाने के मुद्दे पर सभी विकल्पों को खुला रहा है क्योंकि लॉ कमिशन ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को आरटीआई के दायरे में लाने की अनुशंसा की थी। बीसीसीआई हालांकि टीम चयन को इसके अंतर्गत लाने के पक्ष में नहीं है।
लॉ कमिशन ने कहा था कि बीसीसीआई को आरटीआई एक्ट के तहत लाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दे कर कहा कि बीसीसीआई पब्लिक अथॉरिटी के तहत काम करता है जिसे सरकार से वित्तीय मदद मिलती है। लॉ कमिशन की सिफारिशें हालांकि सरकार पर बाध्यकारी नहीं हैं , लेकिन बोर्ड इस विषय पर उनके रूख का इंतजार कर रहा है।
बोर्ड के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया , ‘‘
बीसीसीआई कानून आयोग की रिपोर्ट को सरकार के पास भेजने का इंतजार कर रहा है और सभी विकल्पों को खुला रखा है। बीसीसीआई को आरटीआई के तहत आना होगा। बीसीसीआई पारदर्शिता के लिए है और अगर इसका मतलब आरटीआई के तहत आना है तो इस पर विचार किया जाएगा। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ चयन समिति और कुछ अन्य चीजों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है। तकनीकी और वित्त समिति आरटीआई का हिस्सा हो सकते है। ’’ प्रशासकों की समिति ( सीओए ) विनोद राय और डायना एडुल्जी ने भी आज यहां इस मामले पर चर्चा की। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी भी इस बैठक का हिस्सा थे।