add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026 से पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान पर जारी है बवाल, अब मोहम्मद कैफ ने दिया बयान

आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 10:37 AM IST

Mohammad kaif on Bangladeshi cricketer Mustafizur Rahman: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर आईपीएल 2026 से पहले बवाल जारी है.  बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर केकेआर को टारगेट कर रहे हैं और उन्हें लीग में मौका न देने का कैंपेन भी चलाया जा रहा है. आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. अब इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी अपनी राय दी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने इस विषय पर बीसीसीआई के रुख को अहम बताया है. आईएलटी20 के दौरान कैफ से जब मुस्तफिजुर रहमान से संबंधित मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं पिछले 2-3 सप्ताह से दुबई में हूं, मुझे इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है, मैं यहां बैठकर अपनी कोई राय नहीं दूंगा क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है, फैसला बीसीसीआई के हाथ में है, आपको इंतजार करना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए: कैफ

कैफ ने कहा, मुझे लगता है कि हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए, हमें बस इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए, बीसीसीआई इतनी बड़ी लीग चलाती है, उसे पता है कि क्या फैसला लेना है और कैसे लेना है.

आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहे हैं मुस्तफिजुर

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं. पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 60 मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं.