- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI lokpal issue notic to Sachin Tendulkar, VVS Laxman in conflict of interest case
सचिन को अपने जन्मदिन के दिन BCCI के लोकपाल से मिला नोटिस
सचिन के अलावा वीवीएस लक्ष्मण को भी नोटिस जारी किया गया है।
Published On Apr 24, 2019, 10:10 PM IST
Last UpdatedApr 24, 2019, 10:10 PM IST
Sachin Tendulkar (File Photo) @ BCCI
बीसीसीआई के लोकपाल और नैतिक अधिकारी डी के जैन ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को बुधवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी के मेंटर के साथ क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य होने के कारण कथित हितों के टकराव के लिये नोटिस जारी किया। खास बात ये है कि बुधवार को सचिन अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी दिन उन्हें ये नोटिस मिला है।
पढ़ें:- IPL 2019: लगातार पांच हार के बाद कोलकाता के सामने अपने घर में राजस्थान की चुनौती
तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के और लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर हैं। हितों के टकराव के आरोप का यह तीसरा मामला है। इनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) अध्यक्ष और दिल्ली फ्रेंचाइजी के सलहकार के तौर पर भूमिका निभाने के लिये न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जैन के समक्ष सुनवाई के लिये पेश होना पड़ा था।
पढ़ें:- पिछली टीम में काफी पहले बाहर कर दिया गया होता: शेन वॉटसन
सचिन, लक्ष्मण और सौरव बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजी कमेटी का भी हिस्सा रहे हैं जिन्होंने जुलाई 2017 में सीनियर राष्ट्रीय कोच रवि शास्त्री का चयन किया था जो उनकी अंतिम बैठक थी। न्यायमूर्ति जैन ने नोटिस में तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों को 28 अप्रैल तक आरोपों का लिखित जवाब देने और साथ ही बीसीसीआई से भी जवाब देने को कहा है।
पढ़ें:- हैदराबाद को हरा फिर पहले नंबर पर पहुंची चेन्नई, रबाडा-वार्नर शीर्ष पर
यह शिकायत मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सदस्य संजीव गुप्ता ने दायर की है। लोकपाल ने यह भी कहा कि जवाब देने में असफल होने के बाद उन्हें अपने विचार रखने का और कोई मौका नहीं दिया जायेगा।