बीसीसीआई लोकपाल का आदेश: श्रीसंत का सात साल का प्रतिबंध, अगस्त 2020 में होगा खत्म
बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन का आदेश है कि श्रीसंत पर लगा बैन 13 सितंबर 2013 से सात साल का किया जाएगा।
Published On Aug 20, 2019, 04:11 PM IST
Last UpdatedAug 20, 2019, 04:11 PM IST
शांताकुमारन श्रीसंत © IANS
बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन ने आदेश दिया है कि कथित स्पॉट फिक्सिंग मामले में तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का बैन अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा क्योंकि वो छह साल से चले आ रहे बैन के कारण अपना सर्वश्रेष्ठ दौर पहले ही खो चुका है।
बीसीसीआई ने श्रीसंत पर अगस्त 2013 में बैन लगाया था। उनके अलावा आईपीएल में कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग करने वाले राजस्थान रॉयल्स के अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण पर भी बैन लगाया गया था। उच्चतम न्यायालय ने इस साल 15 मार्च को बीसीसीआई की अनुशासन समिति का फैसला बदल दिया था। अब सात अगस्त के अपने फैसले में जैन ने कहा कि ये प्रतिबंध सात साल का होगा और वो अगले साल खेल सकेगा ।
जैन ने कहा, ‘‘अब श्रीसंत 35 पार का हो चुका है। बतौर क्रिकेटर उसका सर्वश्रेष्ठ दौर बीत चुका है। मेरा मानना है कि किसी भी तरह के व्यावसायिक क्रिकेट या बीसीसीआई या उसके सदस्य संघ से जुड़ने पर श्रीसंत पर लगा बैन 13 सितंबर 2013 से सात साल का करना न्यायोचित होगा।’’
तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ
बीसीसीआई ने 28 फरवरी को न्यायालय में कहा था कि श्रीसंत पर लगा आजीवन बैन सही है क्योंकि उसने मैच के परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की थी। वहीं श्रीसंत के वकील ने कहा कि आईपीएल मैच के दौरान कोई स्पॉट फिक्सिंग नहीं हुई और श्रीसंत पर लगाए गए आरोपों के पक्ष में कोई सबूत भी नहीं मिले।