- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bcci may allow 4 players to be retained before ipl 2022 mega auction 5065340
IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले 4 खिलाड़ियों को रीटेन करने की इजाजत दे सकती है BCCI
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान मौजूदा टीमों को नीलामी में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Published On Oct 22, 2021, 05:09 PM IST
Last UpdatedOct 22, 2021, 05:09 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के अगले सीजन में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर फ्रेंचाइजी को चार खिलाड़ियों को रीटेन करने की इजाजत दे सकता है।
रिटेंशन नियम के साफ होने का बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) समेत रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और फाफ डू प्लेसिस (Faf Du Plessis) या ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) में से एक के खिलाड़ी को चुन सकती है।
क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक टीम को अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी, जिनकी कुल संख्या चार से अधिक नहीं होगी। अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की भी सीमा होगी यानि कि एक टीम को दो से अधिक की अनुमति नहीं होगी।
खबर के मुताबिक नीलामी में फ्रेंचाजियों के पास 90 करोड़ का पर्स होगा। और अगले दो सालों में पर्स बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रुपये तक की जा सकती है।
अगर कोई फ्रैंचाइज़ी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनती है, तो उसे अपने पर्स का लगभग 40-45 प्रतिशत यानि कि 36-40 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को ये भी बता दिया गया है कि दो नई टीमों को नीलामी के बाहर दो से तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जा सकती है, अगर बड़े भारतीय नाम उपलब्ध नहीं हैं तो दो विदेशी खिलाड़ियों को लेने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि मौजूदा टीमों को नीलामी में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की अनुमति नहीं दी जाएगी।