add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बैटिंग के बाद मैदान पर गिरा क्रिकेटर, हुई दर्दनाक मौत, बीसीसीआई ने जताया शोक

2018 में मेघालय के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच 2022 में नागालैंड के खिलाफ खेला था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 9, 2026 6:20 PM IST

मिजोरम के क्रिकेटर के. लालरेमरूता की मौत एक मैच के दौरान गिरने से हो गई. यह घटना क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम की तरफ से आयोजित खालिद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई. बीसीसीआई ने इस क्रिकेटर के निधन पर शोक जताया है. के. लालरेमरूता ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो बार और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात बार मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था, वह स्थानीय स्तर पर कई क्लबों के लिए भी खेले थे.

के. लालरेमरूता गुरुवार की सुबह सिहमुई के सुआका क्रिकेट ग्राउंड में एक आधिकारिक मैच के दौरान वीआरसीसी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे, मैच आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के खिलाफ हो रहा था. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत की. चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह गिर पड़े,जिससे साथी खिलाड़ी,अधिकारी और दर्शक घबरा गए, वह जल्द ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया,लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मौत का कारण स्ट्रोक !

माना जा रहा है कि मौत का कारण स्ट्रोक है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है. लालरेमरूआता राज्य के क्रिकेट जगत में जाने-माने थे और उन्होंने पहले भी राज्य स्तर पर मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था. उन्हें खेल के प्रति अपने डेडिकेशन के लिए पहचान मिली थी। उनके अचानक निधन से टूर्नामेंट पर बुरा असर पड़ा है.

बीसीसीआई ने जताया दुख

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिजोरम के पूर्व रणजी खिलाड़ी के. लालरेमरुता के निधन पर दुख जताया. बीसीसीआई ने अपने घरेलू एक्स अकाउंट पर लिखा, मिजोरम के क्रिकेटर के. लालरेमरुता के निधन से बहुत दुख हुआ,उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था.बीसीसीआई उनके परिवार, दोस्तों और मिजोरम क्रिकेट कम्युनिटी के प्रति दिल से संवेदना और दुआएं प्रकट करता है.

38 साल के लालरेमरुता की मौत के बाद एसोसिएशन ने गुरुवार को सभी मैच कैंसिल कर दिए और कहा कि मैच बदले हुए शेड्यूल के तहत खेले जाएंगे. इसमें एससीजी,सिहमुई में सेकंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट,लाविपु प्लेग्राउंड में थर्ड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल और मुआलपुई में पीयूसी ग्राउंड और एमएपी ग्राउंड में लड़कों और लड़कियों के लिए समग्र इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच शामिल थे.

विकेटकीपर लालरेमरूता ने 2018 में मेघालय के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच 2022 में नागालैंड के खिलाफ खेला था.