add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में हुआ बड़ा ब्लंडर, भड़क गए रोहित शर्मा के फैंस, सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. वहीं, स्मृति मंधाना ने बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का अवॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 16, 2026 9:13 AM IST

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में रविवार को भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का खिताब दिया गया. वहीं, स्मृति मंधाना ने बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का अवॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम किया. हर्षित राणा ने बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड अपने नाम किया. महिला क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू खिलाड़ी का अवॉर्ड श्री चरणी ने जीता. इस अवॉर्ड्स समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे रोहित शर्मा के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा.

अवॉर्ड्स समारोह के दौरान बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों के साथ चर्चा आयोजित की गई थी, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल शामिल हुए थे. रोहित शर्मा इस इवेंट में शामिल नहीं हो सके थे. कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसी गलती हुई, जिसे लेकर फैंस ने अपना गुस्सा निकाला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल को बताया चैंपियंस ट्रॉफी का कप्तान

कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर जब शुभमन गिल का नाम आया तो उनके सामने चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान लिखा हुआ था. BCCI ने बाद में जब इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो उसमें भी ये गलती दिखी, हालांकि,फैंस के रिएक्शन के बाद BCCI की मीडिया टीम ने इसे हटा दिया.

इसके अलावा एक और बड़ी गलती देखने को मिली. अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए जब स्टेड पर बुलाया गया तो स्टेज के पीछे लगी स्क्रीन पर अंडर-19 महिला टीम की फोटो के बजाए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सीनियर महिला टीम की फोटो लगाई गई थी. जब तक अंडर-19 महिला टीम की सदस्य स्टेज पर रही, तब तक सीनियर्स टीम की ही फोटो लगी रही.

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

पॉली उमरीगर पुरस्कार – 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर – पुरुष: शुभमन गिल

2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल क्रिकेटर – महिला: स्मृति मंधाना

2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू – महिला: एन श्री चरणी

2024-25 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू – पुरुष: हर्षित राणा

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट – 2024-25 – महिला: दीप्ति शर्मा

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वनडे इंटरनेशनल – 2024-25 – महिला: स्मृति मंधाना

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार:

रोजर बिन्नी

राहुल द्रविड़

मिताली राज

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट – 2024-25 – महिला: दीप्ति शर्मा

बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

लाला अमरनाथ पुरस्कार

घरेलू लिमिटेड-ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25: आयुष म्हात्रे (मुंबई)

रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, 2024-25: हर्ष दुबे (विदर्भ)

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी:

2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू): इरा जाधव (मुंबई)

2024-25 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) (सीनियर महिला एकदिवसीय): शेफाली वर्मा (हरियाणा)

2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज – एलीट ग्रुप: यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)

2024-25 में (अंडर-16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा)

2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)

2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार)

एम.ए. चिदम्बरम ट्रॉफी:

2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)

2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)

2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)

2024-25 में (अंडर-19) कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: रागवन राममूर्ति (पुडुचेरी)

2024-25 में कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)

(अंडर-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: दीपज्योति सैकिया (असम)

(अंडर-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: मैकनील एचएन (कर्नाटक)

(अंडर-23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: आर. जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)

माधवराव सिंधिया पुरस्कार:

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: हर्ष दुबे (विदर्भ)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: सुचित जे. (नागालैंड)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप: वाईवी. राठौड़ (विदर्भ)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप: स्नेहल कौथंकर (गोवा)