- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI officials raise voice over COA chief Vinod Rai age
70 के हुए विनोद राय तो बीसीसीआई अधिकारियों ने खोला मोर्चा
लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक 70 साल के बाद कोई भी अधिकारी बीसीसीआई में बना नहीं रह सकता है।
Published On Jul 05, 2018, 01:26 PM IST
Last UpdatedJul 05, 2018, 01:26 PM IST
Vinod Rai (File Photo) © AFP
लोढ़ा समिति की सिफारिशों को बीसीसीआई में लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व आईएएस अधिकारी विनोद राय को बीसीसीआई का प्रशासक नियुक्त किया। उम्मीद की गई कि विनोद राय के आने के बाद बीसीसीआई में समिति द्वारा सुझाए गए सभी नियमों को लागू कर दिया जाएगा, लेकिन ये राह इतनी आसान नहीं थी। हर छोटे-छोटे मुद्दे पर बीसीसीआई के पदाधिकारी से टकराव की खबरे आने लगी।
विनोद राय को बीसीसीआई के प्रशासक के पद से हटाने के लिए अब बीसीसीआई पदाधिकारियों ने उनकी उम्र को मद्दा बना दिया है। दरअसल, लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक बीसीसीआई में कोई भी पदाधिकारी 70 साल से अधिक उम्र का नहीं हो सकता है। विनोद राय पिछले महीने ही 70 साल के हो गए हैं। बीसीसीआई अधिकारियों का कहना है कि नियम सबके लिए बराबर हैं। अगर हम 70 के बाद पद पर नहीं रह सकते हैं तो फिर विनोद राय को भी बीसीसीआई छोड़ देनी चाहिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार से बातचीत के दौरान विनोद राय ने बीते दिनों कहा था कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें हटने के लिए कहा जाएगा तो वो जरूर पद से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि हाल ही में चैंपियन्स ट्रॉफी की जगह वर्ल्ड टी-20 कराने को लेकर बीसीसीआई पदाधिकारियों और विनोद राय के बीच टकराव का मामला भी सामने आया था।