- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bcci poster celebrating 13 million followers on instagram misses out ms dhoni fans enraged 3979752
BCCI ने भी माना अब महेंद्र सिंह धोनी नहीं रहे उसके चहेते! बोर्ड की इस हरकत से फैन्स बिफरे
एक फैन ने लिखा कि अगर धोनी के फैन अपनी पर आ गए तो 13 मिलियन को एक झटके में 3 मिलियन बना देंगे
Published On Mar 24, 2020, 02:41 PM IST
Last UpdatedMar 24, 2020, 02:41 PM IST
MS Dhoni @ians
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही 8 महीने से क्रिकेट से दूर हों बावजूद इसके वह सुर्खियों में बने रहते हैं. धोनी ने अपना अंतिम इंटरनेशल मैच पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद से माही ब्रेक के तहत टीम इंडिया से बाहर हैं. धोनी को साल के शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सालाना कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था. इसके बाद अब बोर्ड ने धोनी को अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए पोस्टर से भी बाहर कर दिया है जिसको लेकर कैप्टन कूल के फैंस भड़क गए हैं.
बेटी जीवा ने बदल दिया MS Dhoni और साक्षी का जीवन, एक बार उनका ये पोस्ट तो पढ़िए
एक फैन ने लिखा कि अगर धोनी के फैन अपनी पर आ गए तो 13 मिलियन को एक झटके में 3 मिलियन बना देंगे. बीसीसीआई के ऑफिशियल अकाउंट इंडियन क्रिकेट टीम के फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन (1 करोड़ 30 लाख) तक पहुंच गई है. बोर्ड ने फैंस का आभार एक पोस्टर के जरिए जताया. इस पोस्टर में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह सहित पूनम यादव के अलावा और कई भारतीय खिलाड़ियों के फोटो हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इसमें नदारद हैं.
IPL 2020: KXIP के मालिक नेस वाडिया ने कहा ‘अगर आईपीएल नहीं होता तो ठीक’
इस पोस्टर को शेयर करते हुए बोर्ड ने लिखा, ‘ 13 मिलियन लोगों का मजबूत परिवार. आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया.’ धोनी ने हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन देश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने अभ्यास शिविर को स्थगित कर दिया. आईपीएल 2020 का आयोजन पहले 29 मार्च से होना था लेकिन अब उसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है.