पांचवा विश्व कप जीतने पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय अंडर 19 खिलाड़ियों के लिए 40 लाख के इनाम की घोषणा की

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी जीती।

Edited By : India.com Staff |Feb 06, 2022, 02:10 AM IST

Published On Feb 06, 2022, 02:10 AM IST

Last UpdatedFeb 06, 2022, 02:10 AM IST

यश ढूल की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल कर पांचवां विश्व कप खिताब जीता। ढूल पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ के बाद अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बने।

भारत की खिताब जीत पर बीसीसआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सेक्रेटरी जय शाह समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने अंडर-19 टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने अंडर-19 टीम के हर खिलाड़ी के लिए 40 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए 25 लाख के ईनाम की घोषणा की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गांगुली ने लिखा, “अंडर 19 टीम और सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को इतने शानदार तरीके से विश्व कप जीतने के लिए बधाई.. हमारे द्वारा 40 लाख के नकद पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा सा प्रतीक है लेकिन उनके प्रयास इससे परे हैं.. शानदार खेल।”

सेक्रेटरी शाह ने लिखा, “मुझे अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के लिए 40 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए 25 लाख के इनाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आपने भारत के ध्वज को गौरवान्वित किया है।”

पूर्व भारतीय दिग्गज और एनसीए डॉयरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, “सबसे पहले, चयन समिति को बहुत-बहुत बधाई, क्योंकि ये एक नई चयन समिति थी और उनके लिए इस टीम की पहचान करना काफी चुनौतीपूर्ण था और उसके बाद मुझे लगता है कि ये मुख्य कोच के रूप में ऋषिकेश के साथ कोचिंग स्टाफ साईराज मुनीश बाली और सभी सहायक कर्मचारी का प्रयास है। जिस तरह से वो इस समूह को एक साथ लाए, उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की और एशिया कप जीता और इस विश्व कप की शानदार तैयारी थी।”

Editor's Pick