• Home
  • News
  • bcci president sourav ganguly reveals plan for ipl promised it to be bigger and better

बड़ा और बेहतर होगा IPL, सौरभ गांगुली ने किया प्लान का खुलासा

सौरभ गांगुली ने कहा कि आईपीएल को बड़ा और बेहतर बनाने का प्लान बताया है. उन्होंने आईपीएल प्रसारण अधिकारों की नीलामी की कामयाबी के बाद ऐसा कहा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 15, 2022, 12:50 PM IST

Published On Jun 15, 2022, 12:50 PM IST

Last UpdatedJun 15, 2022, 12:50 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगी। साल 2023-2027 के मीडिया प्रसारण अधिकार से बोर्ड को 48390 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

इसका अर्थ यह है कि प्रसारण अधिकारों से होने वाली कमाई के आधार पर यह क्रिकेट लीग दुनिया के कई बड़ी खेल लीग से बड़ी हो गई है। गांगुली का मानना है कि इतनी कामयाब नीलामी के बाद अब आईपीएल और आगे बढ़ेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गांगुली ने कहा, ‘बेशक, हम इसे आगे ले जाने का काम करेंगे। और फैंस का अनुभव बेहतर करने के लिए कुल संसाधनों को विकसित करेंगे। कई नए स्टेडियम बने हैं और इस देश में क्रिकेट का मूलभूत ढांचा बहुत बड़ा है। हम कुछ स्टेडियमों को दोबारा से बनवाएंगे और आईपीएल को अगले साल बिलकुल ही अलग स्तर और फैंस के साथ लेकर लौटेंगे।’

कोविड-19 के चलते आईपीएल 2020 और 2021 का आयोजन भारत से बाहर यूएई में हुआ था। गांगुली ने स्पोर्ट्स स्टार को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘पिछले दो साल कोविड का असर आईपीएल पर हुआ। पर सबसे बड़ी बात यह है कि कोविड के बावजूद हम टूर्नमेंट का आयोजन कर पाए। और इस बार हमने कोलकाता और अहमदबाद में इसका समापन किया।’

आईपीएल 2022 के लीग स्टेज के मुकाबले महाराष्ट्र के चार मैदानों पर हुए। इसके बाद प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का आयोजन अहमदाबाद और कोलकाता में हुआ। फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया, जहां पहली बार आईपीएल में भाग ले रही टीम गुजरात टाइटंस ने खिताब अपने नाम किया।

Editor's Pick