• Home
  • News
  • BCCI proposes qualification system for new entrants in Ranji Trophy

नई टीमों को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए क्वालिफाइंग सिस्टम से गुजरना होगा!

सीओए ने हार, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय समेत पांच उत्तर-पूर्वी संघों सहित नए सदस्यों को रणजी स्टेटस दिया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 25, 2018, 02:01 PM IST

Published On Jun 25, 2018, 02:01 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2018, 02:01 PM IST

Mumbai Ranji team © PTI

बीसीसीआई ने हाल ही में हुई विशेष आम बैठक में रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में शामिल होने वाली नई टीमों के लिए एक क्वालिफिकेशन सिस्टम रखने का प्रस्ताव पेश किया है। टूर्नामेंट में पहले से शामिल 28 टीमों के अलावा सीओए ने बिहार, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय समेत पांच उत्तर-पूर्वी संघो को रणजी स्टेटस दिया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/kapil-dev-led-india-staged-one-of-the-biggest-upsets-in-1983-world-cup-final-722172″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा होगा क्वालिफाइंग सिस्टम

द हिंदू में छपी खबर के मुताबिक, “पहले से रणजी ट्रॉफी खेल रही सारी टीमें रणजी के एलीट ग्रुप में खेलेंगी। बिहार और नॉर्थ-ईस्टर्न की नई टीमें (उत्तराखंड टीम इसमें शामिल नहीं होगी) रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में खेलेंगी। एलीट ग्रुप की आखिरी दो टीमों और प्लेट ग्रुप की टॉप दो टीमों के बीच क्वालिफाइंग सुपर लीग खेला जाएगा। सुपर लीग की टॉप दो टीमें अगले रणजी सीजन में एलीट ग्रुप में खेलेंगी। और सुपर लीग की आखिरी दो टीमें प्लेट ग्रुप में खेलेंगी।”

हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है की सीओए इस प्रस्ताव से सहमत है या नहीं। प्रशासक समिति के प्रमुख विनोद राय ने पहले ही साफ कह दिया है कि ये विशेष आम बैठक नहीं है क्योंकि ये बिना सीओए की मंजूरी के आयोजित की गई थी। अब जबकि सीओए इसे आधिकारिक बैठक ही नहीं मानती है तो इस बैठक में हुए प्रस्तावों पर उनकी सहमति का सवाल ही नहीं उठता है।

Editor's Pick