बीसीसीआई ने आईपीएल के प्रचार के लिए झोंके 50 करोड़ रुपये

2018 सत्र में भी बोर्ड ने इतने ही पैसे आईपीएल के प्रचार के लिए रखे थे

Edited By : Indo-Asian News Service |May 02, 2019, 07:11 PM IST

Published On May 02, 2019, 07:11 PM IST

Last UpdatedMay 02, 2019, 07:11 PM IST

BCCI LOGO

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे अमीर लीग में से एक है लेकिन फिर भी इसे प्रचार-प्रसार की जरूरत पड़ती है। आईपीएल के 12वें संस्करण के प्रचार के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अलग से 50 करोड़ रुपये रखे थे।

पढ़ें: विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका काफी अहम होगी : गावस्कर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के इस सीजन के लिए बजट के लिए विज्ञापनों के लिए कुल 50 करोड़ की राशि रखी थी। आईएएनएस के पास वो कागजात मौजूद हैं जिनमें बोर्ड के बजट में आईपीएल की विज्ञापन राशि का जिक्र है। रोचक बात यह है कि 2018 सत्र में भी बोर्ड ने इतने ही पैसे आईपीएल के प्रचार के लिए रखे थे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने प्रचार संबंधी गतिविधियों की रणनीति के बारे में कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले और नॉकआउट दौर के दौरान जागरूकता फैलाना इसका मकसद है।

उन्होंने कहा, ‘यह आमतौर पर दो चरण में किया जाता है। 80 फीसदी टूर्नामेंट के पहले महीने में और बाकी प्लेऑफ से पहले। आप जो अखबारों में विज्ञापन देखते हैं और रोड की साइड में जो होर्डिंग देखते हैं वो इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।’

पढ़ें: … तब बड़े भाई के खिलाफ जीतना नहीं चाहते थे सचिन तेंदुलकर

अधिकारी से जब पूछा गया कि आईपीएल का प्रसारणकर्ता भी लीग का विज्ञापन करता है तो क्या ऐसे में अलग से आईपीएल का प्रचार करने के पीछे क्या रणनीति है?

अधिकारी ने इस सवाल से जवाब में कहा, ‘टीवी पर वो जो करते हैं वो उनका पहलू है। हम प्रशंसकों तक टीवी के जरिए नहीं पहुंचना चाहते। साथ ही हमारा लक्ष्य टियर-2 शहरों तक पहुंचने का है क्योंकि मेट्रो शहर के लोग पहले से ही जागरूक रहते हैं। अन्य शहरों में जो रहते हैं उन तक पहुंचना भी जरूरी है।’

Editor's Pick