- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI receives complaints over Sourav Ganguly’s conflict of interest as advisor for Delhi against Kolkata
दिल्ली के सलाहकार बनने पर लोकपाल से सौरव गांगुली की शिकायत
बीसीसीआई के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डीके जैन को सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकाराव की दो शिकायतें मिली है।
Published On Mar 30, 2019, 06:02 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2019, 06:02 PM IST
Sourav Ganguly with Shikhar Dhawan @IANS
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डीके जैन को सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकाराव की दो शिकायतें मिली है। जिसमें कहा गया है कि 12 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में मेहमान टीम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे जबकि वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं।
बंगाल के दो क्रिकेट प्रशंसक रंजीत सील और बास्वती शांतुआ ने लोकपाल डी के जैन को पत्र लिख कर कहा है कि बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए दिल्ली की सलाहकार की भूमिका निभाना हितों के टकराव का मामला है।
पढ़ें:- दिल्ली का सलाहकार बनने से नहीं होगा हितों का टकराव: गांगुली
गांगुली ने हालांकि दिल्ली की टीम से जुड़ने से पहले साफ किया था कि उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) से इसकी मंजूरी ले ली थी और इसमें ‘हितों के टकराव’ का मसला नहीं है।
एक शिकयतकर्ता का पत्र पीटीआई के पास भी है जिसमें लिखा है, ‘‘ यह कैसे संभव है कि केकेआर और दिल्ली के बीच 12 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में गांगुली सीएबी अध्यक्ष के तौर पर स्थानीय फ्रेंचाइजी को प्रशासनिक मदद करेंगें तो वही वह दिल्ली की टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे।’’
पढ़ें:- सौरव गांगुली बोले- स्वाभाविक अटैकिंग क्रिकेट खेलें शिखर धवन
इस मामले में गांगुली की प्रतिक्रिया नहीं मिल लेकिन उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें हितों के टकराव का कोई भी मसला नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘गांगुली ने सीओए से अनुमति ले रखी है। और मैं यह साफ करना चाहूंगा कि वह 12 अप्रैल को दिल्ली के डग आउट में मौजूद रहेंगे।’’