×

लगातार अच्‍छे प्रदर्शन के बाद शिखर धवन को इस राष्‍ट्रीय पुरुस्‍कार के लिए किया गया नामांकित

बीसीसीआई ने शिखर धवन के अलावा स्‍मृति मंधाना के नाम की भी अर्जुन अवार्ड के लिए की सिफारिश

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 26, 2018 12:30 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया है। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-gautam-gambhir-to-play-in-this-season-for-free-705571″][/link-to-post]

चौधरी ने कहा, “हमने भारत सरकार के पास नाम भेज दिए हैं।”धवन इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे हैं और खेल के तीनों प्रारूप में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मंधाना ने पिछले साल इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम में तेजी से उभरते हुए खिलाड़ी हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं। वो फिलहाल मैच के दोरान लगी चोट से उबर रहे हैं। उन्‍होंने 102 वनडे मैचों में 45 की औसत से 4,361 रन बनाए हैं, जबकि 36 अंतरराष्‍ट्रीय टी-20 मुकाबलों में वो 26.27 की औसत से वो 884 रन बना चुके हैं। इसके अलावा 29 टेस्‍ट मैचों में धवन ने 42.62 की औसत से 2,046 रन बनाए हैं। स्‍मृति मंधाना भी महिला टीम की स्‍टार बल्‍लेबाज हैं। वो अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में तीन शतक और 17 अर्धशतक बना चुकी हैं।