• Home
  • News
  • BCCI Recommends Rahul Dravid Dronacharya award, Virat Kohli for Khel Ratna award

BCCI ने की द्रविड़ को द्रोणाचार्य, कोहली को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश

महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए की गई है। प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है।

Edited By : Press Trust of India |Apr 26, 2018, 11:50 AM IST

Published On Apr 26, 2018, 11:50 AM IST

Last UpdatedApr 26, 2018, 11:50 AM IST

Rahul dravid Virat kohli © IANS

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है। राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान के लिए विराट कोहली को एक बार फिर नामांकित किया है। महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए की गई है। प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए द्रविड़ के नामांकन की पुष्टि की है।

राय ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हमने विभिन्न वर्गों में सरकार को कई नामांकन भेजे हैं। राहुल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बीसीसीआई द्वारा नामित है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने जीता U-19 विश्व कप

इस साल द्रविड़ के मार्गदर्शन में अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता जिसके कारण उनके नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए की गई है। उनके मार्गदर्शन में 2016 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। वह भारत ए टीम के भी कोच हैं और जूनियर तथा सीनियर क्रिकेट के बीच सेतु का काम कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने कोहली को दूसरी बार खेल रत्न के लिए नामांकित किया है

कोहली का नाम 2016 में भी भेजा गया था लेकिन तब रियो ओलंपिक की तीन स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को यह पुरस्कार मिला। जहां तक गावस्कर का सवाल है तो भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी के रूप में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

सामान्य तौर पर ध्यानचंद पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्हें अपने खेलने के दौरान अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला हो। गावस्कर को हालांकि अर्जुन पुरस्कार मिला है।

Editor's Pick