add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पंत के ललाट में दो कट, कलाई, घुटना, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट, BCCI ने दिया अपडेट

कार हादसे में घायल ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका एमआरआई स्कैन और आगे का इलाज किया जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - December 30, 2022 1:56 PM IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह कार हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए है. उनका इलाज देहरादून में किया जा रहा है. देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल ने कुछ देर पहले पंत का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है, उसके मुताबिक पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई है. उन्होंने कहा, अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है. पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है. वहीं अब बीसीसीआई ने चोट को लेकर बयान जारी किया है.

बीसीसीआई के मुताबिक पंत के ललाट में दो कट है, वहीं दाहिना घुटना भी चोटिल हो गया है. इसके अलावा ऋषभ पंत के दाहिने कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में चोट लगी है. वहीं पीठ में भी चोट लगी है. पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका एमआरआई स्कैन और आगे का इलाज किया जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ऋषभ पंत की फैमिली और मेडिकल टीम के संपर्क में है. बीसीसीआई पंत के बेहतर इलाज को लेकर हर संभव सुविधा मुहैया कराने को लेकर काम कर रही है.