add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI ने घरेलू सीजन 2023-24 का शेड्यूल जारी किया, अगले साल इस दिन से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज

रणजी ट्रॉफी का 5 जनवरी, 2024 से आगाज होगा जो 70 दिनों तक चलेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 18, 2023 2:37 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र (2023-24) का कार्यक्रम जारी कर दिया है. रणजी ट्रॉफी का 5 जनवरी, 2024 से आगाज होगा जो 70 दिनों तक चलेगा. टूर्नामेंट 14 मार्च को समाप्त होगा. रणजी ट्रॉफी का लीग स्टेज 19 फरवरी को समाप्त होगा और नॉकआउट मैच 23 फरवरी से खेले जाएंगे.

घरेलू सीजन 28 जून से 16 जुलाई तक दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, इसके बाद 24 जुलाई से 4 अगस्त तकदेवधर ट्रॉफी होगी. रणजी चैंपियन (सौराष्ट्र) और शेष भारत के बीच होने वाला पारंपरिक ईरानी कप 1-5 अक्टूबर के लिए निर्धारित है.

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैयद मुश्ताक अली T20 प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. इसके बाद 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक विजय हजारे ट्रॉफी 50 ओवर की चैंपियनशिप होगी. दोनों व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में दो डिवीजन होंगे:एलीट और प्लेट.