add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड से बाहर हुए हनुमा विहारी, मोहम्मज सिराज

विहारी और सिराज विजय हजारे ट्रॉफी ने नॉकआउट मैचों में हिस्सा लेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 14, 2018 11:36 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज एक आधिकारिक बयान जारी कर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज हनुमा विहारी को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट स्क्वाड से बाहर कर दिया है। दोनों खिलाड़ी 15 अक्टूबर को आंध्रा और हैदराबाद के बीच होनों वाले विजय हजारे क्वार्टर-फाइनल मैच में हिस्सा लेंगे। विहारी जहां आंध्रा टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं सिराज हैदराबाद की ओर से खेलेंगे।

बोर्ड ने सिराज और विहारी की जगह मनीष पांडे और युवा शुभमन गिल को स्क्वाड में जगह दी है। फिलहाल टीम इंडिया हैदराबाद टेस्ट में अपनी पहली पारी खेल रही है। बता दें कि सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन वो बिना डेब्यू मैच खेले ही स्क्वाड से बाहर हो गए।

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं अंडर-19 क्रिकेट में धमाल करने वाले शुभमन गिल को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें इस सीरीज के दौरान मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि गिल को इस तरह आखिरी समय में स्क्वाड में शामिल करने का मतलब है कि ये खिलाड़ी बीसीसीआई को योजनाओं में शामिल है। मुमकिन है जल्द ही गिल टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते दिखें।