Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 25, 2015 5:42 PM IST


बीसीसीआई(भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) ने क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखते हुए फैंस के लिये एक वीडियो अपनी ऑफिशियल पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के साल 2015 के सफर को दिखाया गया है। 4 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में साल 2015 में भारतीय क्रिकेट टीम के पांच यादगार लम्हों को समेटा गया है। वीडियो की शुरूआत भारत के विश्व कप 2015 के सफर के साथ के शुरू होती है और भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 की जीत के साथ खत्म होती है। इस वीडियो में इस साल संन्यास लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का भी जिक्र किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस वीडियो को देखने के लिये यहां क्लिक करें
वीडियो की शुरूआत भारत के 2015 विश्व कप सफर के साथ होती है। सबसे पहले विराट कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ शतक का जिक्र किया गया है। उसके बाद साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाने वाले शिखर धवन और रोहित शर्मा का जिक्र किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की विश्व कप में हार के साथ पहला यादगार लम्हा खत्म होता है। ALSO READ: साल 2015 का अनकहा सितारा: केन विलियमसन
इस लम्हे के बाद चौथे लम्हे में भारतीय टीम की श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में विजय को दिखाया गया है। साल 2015 में भारत ने 22 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती थी। इस लम्हे में भारतीय टीम के जश्न और ट्रॉफी के साथ कप्तान कोहली को तस्वीरों में कैद किया गया है।
इस वीडियो के तीसरे सेक्शन में रोहित शर्मा द्वारा धर्मशाला टी-20 का जिक्र किया गया है। इसके बाद वनडे सीरीज में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की 92 रन की पारी को भी दिखाया गया है। ALSO READ: हमेशा जेहन में रही टी-20 विश्व कप 2014 की पारी: युवराज सिंह
इस साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले जहीर खान और वीरेन्द्र सहवाग के लिये इस वीडियो के दूसरा यादगार लम्हा बनाया है। जहीर खान की शानदार गेंदबाजी और वीरेन्द्र सहवाग के छक्कों को इस वीडियो में दूसरा यादगार लम्हा बनाया गया है।
इस वीडियो में नंबर एक की पोजीशन पर भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 की जीत को रखा गया है। जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के बाद ट्रॉफी के साथ पूरी टीम को दिखाया गया है। ALSO READ: आमिर के विरोध में अजहर अली और हफीज ने किया फिटनेस शिविर का बहिष्कार
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
