This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL के लिए BCCI ने इंग्लैंड से किया निवेदन, एक सप्ताह पहले शुरू शुरू करे टेस्ट सीरीज
BCCI चाहता है कि इंग्लैंड आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को एक सप्ताह पहले शुरू करा ले, जिससे IPL के लिए समय मिल सके.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 21, 2021 8:57 AM IST

बीसीसीआई ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से अनुरोध किया है कि वह 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को एक सप्ताह पहले शुरू कर दे. ताकि उसे टी20 वर्ल्ड कप (T20 वर्ल्ड कप) से पहले स्थगित हुए आईपीएल को पूरा कराने का समय मिल सके. इस सीजन आईपीएल के 29 मैचों का ही आयोजन हो पाया था लेकिन इस लीग की कुछ टीमों के बायो बबल में कोरोना वायरस की एंट्री के बाद इसे स्थगित करना पड़ा.
बीसीसीआई ने ईसीबी से कहा है कि वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को चार अगस्त की बजाए एक सप्ताह पहले शुरू कर दे. आईपीएल में इस सीजन के अभी 31 मैच होना बाकी हैं. बीसीसीआई से हालांकि किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, जिसके बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध क्रिकेट लेखक माइकल एथरटन ने ‘द टाइम्स’ में बताया है.
रिपोर्ट के मुताबिक स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग को पूरा करने के लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को एक सप्ताह पहले कराने की संभावना के बारे में पूछा है.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई इस बार इंग्लैंड में ही इस लीग का बाकी बचा हुआ कार्यक्रम पूरा कराना चाहता है. इंग्लैंड ने भी बीसीसीआई को यह प्रस्ताव भेजा है.
TRENDING NOW
इसमें कहा गया है, ‘संबंधित बोर्डों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट क्रार्यक्रम काफी प्रभावित हुआ है.’ भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पूरा होने के बाद छह सप्ताह के संभावित अंतराल को देख रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला साउथम्प्टन में 18-22 जून तक खेला जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच नॉटिंगम (4 से 8 अगस्त) में खेला जाएगा. उसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स (25-29 अगस्त), ओवल (2-6 सितंबर) और मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में होगा.
