लॉर्ड्स के बाद भी खेलते रहेंगे रोहित शर्मा, संन्यास की अटकलों को BCCI ने किया खारिज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से साफ कर दिया गया है कि रोहित शर्मा रिटायर नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 18, 2026, 01:13 AM IST

Published On Jul 18, 2026, 01:13 AM IST

Last UpdatedJul 18, 2026, 01:13 AM IST

नई दिल्ली: बीसीसीआई की ओर से रोहित शर्मा के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. बोर्ड के सचिव देवाजीत सैकिया ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के करियर को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया. मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज के आखिरी मैच के बाद रिटायर नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह रोहित शर्मा का आखिरी मैच नहीं है.

समाचार एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों पर विराम लगा दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसी अटकलें थी कि चयनकर्ताओं ने 39 वर्ष के पूर्व भारतीय कप्तान से कह दिया है कि वे उनसे आगे की सोच रहे हैं और यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते हैं.

सैकिया ने हालांकि कहा कि भारतीय क्रिकेट के चहेते ‘हिटमैन’ कहीं नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा.’

उन्होंने कहा, ‘रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.’

समझा जाता है कि बीसीसीआई के आला अधिकारी इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रुख से खुश नहीं हैं. बीसीसीआई सचिव ने सभी पक्षों से दिन भर चली बातचीत के बाद आधिकारिक बयान जारी किया.

बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने भी सैकिया के साथ इस मसले का हल निकालने में भूमिका निभाई. रोहित इस बात से काफी नाखुश थे कि एक अहम मैच से पहले उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया और वह नाराजगी जाहिर कर चुके थे कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है.

रोहित 300 वनडे क्लब में शामिल होने से 13 मैच दूर हैं. वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick