BCCI सचिव सैकिया बने ICC के गवर्नेंस कमेटी के हेड, मॉरीशस को भी मिली बड़ी सौगात

आईसीसी ने अपनी सालाना बैठक में बीसीसीआई के सचिन देवजीत सैकिया को नयी उप समिति प्रशासन समीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया है. वहीं फ्रेंचाइजी लीग्स का अध्यक्ष तमीम इकबाल को बनाया गया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 15, 2026, 08:58 PM IST

Published On Jul 15, 2026, 08:58 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2026, 08:58 PM IST

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया को बुधवार को आईसीसी की नयी उप समिति प्रशासन समीक्षा समिति का प्रमुख बनाया गया. जिसने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिये 12 . 82 मिलियन डॉलर के ऋण को भी मंजूरी दे दी. सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर रोस रिवाज इस समिति में हैं.

इस समिति का हिस्सा बने तमीम इकबाल

आर्थिक तंगी से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज की मदद के लिये ऋण को मंजूरी दी गई. आईसीसी ने संशोधित संविधान को लेकर क्रिकेट श्रीलंका द्वारा की गई प्रगति की भी समीक्षा की. आईसीसी ने मॉरीशस को 111वां सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी. जबकि क्रिकेट कनाडा पर निलंबन जारी है. फ्रांस क्रिकेट को भी सदस्यता मानदंड का उल्लंघन करने के लिये नोटिस पर रखा गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

देवाजीत सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी हैं. जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल हैं. समिति में क्रिकेट नामीबिया के डॉक्टर रूडी वान वूरेन , इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रिचर्ड गूड और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तामिम इकबाल की सदस्यों के पूर्णकालिक सदस्य निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई.

Editor's Pick