×

VIDEO: टेस्ट डेब्यू के लिए जमकर पसीना बहा रहे मयंक अग्रवाल

मयंक ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 2, 2018 9:32 PM IST

भारतीय टीम में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए शामिल किए गए बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहली बार मिले मौके को गंवाना नहीं चाहते। मयंक ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी कर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है।

लंबे वक्त से इंडिया ए और घरेलू मुकाबलों में रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी कर रहे मयंक वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहते हैं। मयंक इन दिनों 4 अक्टूबर से राजकोट में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर मयंक के नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में मयंक वेस्टइंडीज के गेंदबाजों से निपटने के लिए अपने शॉट्स का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो मंगलवार दो अक्टूबर का है जिसमें मयंक ऑफ साइड और लेग साइट दोनों तरफ शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। इसमें मयंक डिफेंस की प्रैक्टिस करते भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो के साथ नीचे लिखा है, “राजकोट में जब मयंक अग्रवाल ने पहली बार टीम इंडिया के साथ नेट्स में प्रैक्टिस की। गेंद और बल्ले के संपर्क से निकलती प्यारी सी आवाज।”

27 साल के मयंक ने घरेलू क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और कप्तान विराट कोहली भी नहीं बना पाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के एक सीजन में 2000 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है।