- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI Shortlists 18 Players For ICC World Cup 2019 : Says MSK Prasad
'विश्व कप 2019 के लिए 18 भारतीय खिलाड़ी तय, उन्हें ही रोटेट करेंगे'
विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान नजर रखी जाएगी ताकि वे 30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप के लिए तरोताजा रहें।
Published On Feb 15, 2019, 08:18 PM IST
Last UpdatedFeb 15, 2019, 08:18 PM IST
MSK Prasad © Getty Images
राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विश्व कप के लिए 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए गए हैं।
पढ़ें: 21 साल के मयंक मार्कंडेय ने बनाई टीम इंडिया में जगह, जानिए कौन हैं
प्रसाद के मुताबिक इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ से पहले खिलाड़ियों के कार्यभार को प्रबंधित करने के लिए बीसीसीआई संबंधित आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है।
विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान नजर रखी जाएगी ताकि वे 30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप के लिए तरोताजा रहें।
प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम के चयन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हमने 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर दिए हैं और हम विश्व कप टीम में चुनने से पहले उन्हें रोटेट करेंगे।’
पढ़ें: विहारी ने खेली नाबाद 180 रन की पारी, विदर्भ को 280 का लक्ष्य
उन्होंने कहा, ‘जहां तक कार्यभार प्रबंधन का सवाल है तो इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर चर्चा चल रही है और हम आपको अवगत करा देंगे।’
ऑस्ट्रेलिया के आगामी पांच वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान किया। चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो वनडे के लिए और अंतिम के तीन वनडे के लिए 2 टीम चुनी है। इसके अलावा दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया गया।
(इनपुट-भाषा)