add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड नहीं बढ़ा पा रहा कर्मचारियों का वेतन, ये है कारण

बीसीसीआई स्‍टॉफ लंबे समय से कर रहा हैं सेलरी बढ़ाने की मांग।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 27, 2018 6:54 PM IST

बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर और ताकतवर बोर्ड कहा जाता है। केवल बीसीसीआई ही नहीं उसके अंतर्गत खेलने वाले खिलाड़ी भी करोड़ों कमाते हैं। आईपीएल में भारत के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी हिस्‍सा लेते हैं। महज डेढ़ महीने के इस इवेंट के दौरान वो भी करोड़ों कमाते हैं। बीसीसीआई ने पिछले वित्त वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन इसके बावजूद भी बोर्ड पर अपने कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाने का आरोप लग रहा है।

बीसीसीआई के अंतर्गत करीब 100 कर्मचारी काम करते हैं। ये सभी कर्मचारी वानखेडे स्‍टेडियम में कार्यरत हैं। बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि ये कर्मचारी लगातार अपने वेतन को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई इसमें दिलचस्‍पी नहीं दिखा रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई स्‍टॉफ, आईपीएल स्‍टॉफ के बीच वेतन को लेकर आंतरिक झगड़े के कारण ये नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि विवाद की जड़ एक कर्मचारी को जनरल मैनेजर के पद पर प्रमोशन देना है।

रिपोर्ट मे बताया गया कि सभी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का प्रोसेस केवल एक कर्मचारी को लेकर विवाद के कारण रोक दिया गया है। पिछले आईपीएल के बाद टूर्नामेंट के इंचार्ज ने इस कर्मचारी को मैनेजर बनाने की सिफारिश की थी। हालांकि बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि ये कर्मचारी एक साल पहले ही प्रमोट किया गया है।

राहुल जोहरी का कहना है कि आईपीएल से जुड़े स्‍टॉफ को खास तवज्‍जो दी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्‍त किए गए सीओए ने भी इसमें दखल देने से इंकार कर दिया।