- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI summons 20 youngsters, including Arjun Tendulkar, for 20-day camp in NCA
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुली किस्मत, BCCI की ओर से आया बुलावा
अर्जुन के अलावा कैम्प के लिए चुने गए खिलाड़ियों में सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज चेतन सकारिया शामिल हैं.
Published On Jun 14, 2023, 08:29 PM IST
Last UpdatedJun 14, 2023, 08:29 PM IST
@mi
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में करारी हार के बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ी सवालों के घेरे में हैं. इस बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 20 ऑलराउंडर्स को शॉर्ट लिस्ट किया है और तीन सप्ताह के कैम्प के बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी बुलाया है. इस ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन अगस्त में होगा, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. गोवा के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2023 में डेब्यू किया था.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्तों पर पीटीआई को बताया, “इस साल के अंत में एक इमर्जिंग एशिया कप (अंडर -23) भी है और बीसीसीआई संभावित युवाओं को देख रहा है. ऑलराउंडरों का ये कैम्प एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का एक विचार है जिससे तीनों फॉर्मेट के लिए बहुत सारे ऑलराउंडर तैयार किया जा सके.”
शिव सुंदर दास (अंतरिम) की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है. सूत्र ने कहा, “कैम्प के लिए बुलाया गया हर कोई शुद्ध ऑलराउंडर नहीं है. कुछ बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और कुछ गेंदबाजी ऑलराउंडर. इस कैम्प का मकसद युवाओं के कौशल को उन्नत करने में मदद करना है. ”
अर्जुन के अलावा कैम्प के लिए चुने गए खिलाड़ियों में सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज चेतन सकारिया शामिल हैं, जो पहले ही 2021 में भारत के लिए खेल चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में भी खेलते हैं.
इस लिस्ट में पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते है. तेंदुलकर के अलावा गोवा के ऑफ स्पिनर हरफनमौला मोहित रेडकर को भी बुलावा भेजा है और राजस्थान के मानव सुथार ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है.