This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
तीसरे वनडे में खेले भुवनेश्वर की बढ़ी चोट, फिजियो पर उठे सवाल
भुवनेश्वर को फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हालत का आकलन कर रही है।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - July 18, 2018 6:31 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की पीठ की चोट एक बार फिर से उभरकर सामने आ गई। इसके बाद भारतीय फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और ट्रेनर शंकर बासु की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। भुवी की पीठ में आईपीएल की शुरुआत से तकलीफ थी और वह ब्रिटेन दौरे के दौरान सीमित ओवरों के सभी मैचों में भी नहीं खेले।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-bhuvneshwar-kumar-gets-trolled-for-no-ball-at-nets-726984″][/link-to-post]
भुवनेश्वर को फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हालत का आकलन कर रही है।
टीम चयन की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी हालांकि ‘हैरान ’हैं कि अगर भुवनेश्वर पूरी तरह फिट नहीं था तो फिर तीसरे वनडे में क्यों खेला। भुवनेश्वर की चोट के बारे में पूछने पर अधिकारी ने जवाब दिया , ‘‘कृपया जाइये और रवि शास्त्री से यह सवाल कीजिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही हमने कहा कि उसने अपनी चोट को बढ़ा लिया है तो हमने स्वीकार किया कि वह पूरी तरह से फिट नहीं था। इसलिए अगर वह हमारी टेस्ट मैचों की योजनाओं का अहम हिस्सा है तो वनडे मैच के लिए उसे लेकर जोखिम क्यों उठाया गया।’’
सवाल उठाए जा रहे हैं कि फरहार्ट और बासु ने भुवनेश्वर की फिटनेस पर उचित अपडेट दिया या नहीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर आप आईपीएल में देखें तो भुवी सनराइजर्स के लिए 17 में से पांच मैचों में नहीं खेला। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी से उसके काम के बोर्ड के प्रबंधन पर ध्यान देने को कहा था। इसके बाद उसे अफगानिस्तान टेस्ट से भी आराम दिया गया जिससे कि उसे ब्रिटेन दौरे के लिए उबरने के लिए समय मिले। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ गलत हुआ है और यह निराशाजनक है।’’
