×

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 दिसंबर को

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी बरकरार रहने की उम्मीद, दौरे पर 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 17, 2015 1:28 PM IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम चयन की अध्यक्षता संदीप पाटिल करेंगे © IANS
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम चयन की अध्यक्षता संदीप पाटिल करेंगे © IANS

आगामी जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी। इस चयन समिति की अध्यक्षता संदीप पाटिल करेंगे। इस दौरे पर भारतीय टीम 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। इन मैचों का आयोजन 12 जनवरी से 31 जनवरी के बीच किया जाएगा। वनडे मैचों का आयोजन पर्थ, ब्रिस्बेन, मेलबर्न, केनबरा और सिडनी में आयोजित होगें जबकि तीन टी-20 मुकाबलें एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में आयोजित किये जाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में हार के बावजूद महेन्द्र सिंह धोनी के टीम के कप्तान बने रहने के आसार हैं। ALSO READ : कौन है शेन वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम का कप्तान

मार्च में आयोजित होने वाले विश्व कप की तैयारियों के तहत भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद महत्वपूर्ण होगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम को हाल ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 0-2 से और वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हांलाकि इसके बाद टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 3-0 से हराकर टी-20 और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला चुकाया था। ALSO READ : क्या स्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे धोनी की टीम के कोच

TRENDING NOW

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर महेन्द्र सिंह धोनी ने दूसरे टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली ने संभाली थी। ऑस्ट्रेलिया ने ये सीरीज 2-0 से जीत कर बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिर से अपने कब्जे में कर ली थी। इस साल इस दौरे पर भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बीसीसीआई सूत्र के अनुसार भारतीय टीम आगामी 6 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी। ALSO READ : टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक