This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
बीसीसीआई करेगा टी -20 विश्व कप के बाद भारतीय कोच नियुक्त: अनुराग ठाकुर
भारत आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। विश्व कप तीन अप्रैल तक चलेगा।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 19, 2016 11:37 AM IST


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मार्च में होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्वकप के बाद भारतीय टीम के लिए स्थायी कोच नियुक्त कर सकता है। बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि बोर्ड इस बारे में विश्व कप के बाद विचार करेगा। जिम्बाब्वे के डंकन फ्लैचर के कोच पद छोड़ने के बाद भारत के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को टीम का निदेशक बनाया गया था। भारत आठ मार्च से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। विश्व कप तीन अप्रैल तक चलेगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के स्वच्छता अभियान के मौक पर ठाकुर ने कहा, “टीम के लिए स्थायी कोच के बारे में फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति लेगी। हम बीच सत्र में इस पर बात नहीं करना चाहते। टी-20 विश्व कप के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।” ये भी पढ़ें: जानिए क्या नया होने वाला है ऑस्ट्रेलिया और भारत के टी-20 मैच में
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यूनीसेफ और बीसीसीआई के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान शुरू किया। ठाकुर ने कहा, “शास्त्री टी-20 विश्व कप तक टीम के साथ रहेंगे, उसके बाद ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।” न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर.एम लोढ़ा समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर ठाकुर ने कहा कि राज्य संघ पहले इस पर बैठक करेंगे उसके बाद बीसीसीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। राज्यों को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी संघों को समिति के सुझावों पर अपने विचार पेश करने को कहा गया है। उनके जो भी विचार होंगे उन पर बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में चर्चा की जाएगी। ठाकुर ने कहा, “बीसीसीआई ने सभी राज्य संघों से अपील की है वह लोढ़ा समिति द्वारा दिए गए सुझावों को देखें, और अपने सुझाव रखें। इसके बाद बीसीसीआई की एजीएम में इस पर चर्चा की जाएगी।” ये भी पढ़ें: चोटिल समी की जगह जसप्रीत बुमराह टी20 टीम में शामिल
ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के बुरे प्रदर्शन पर चिंता जताई और कहा, “भारत का श्रृंखला हार जाना वाकई दुखद है, हमारी गेंदबाजी काफी खराब रही। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता इस बारे में विचार करेंगे कि ऐसा प्रदर्शन एशिया कप और टी-20 विश्व कप में दोहराया नहीं जाए।” ये भी पढ़ें: क्रिस गेल ने युवराज सिंह के सबसे तेज टी20 अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की
TRENDING NOW
ठाकुर ने भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी का बचाव करते हुए कहा, “धौनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। यह वाकई दुखद है कि हम तीन मैच हार गए। हमारी गेंदबाजी काफी खराब रही लेकिन हार के बाद धौनी पर सवाल खड़ा करना सही नहीं है।”ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला हारने का दोष कुछ हद तक बीसीसीआई के डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) पर उसके पक्ष को भी दिया जा रहा है। ठाकुर ने इस पर कहा, “डीआरएस 100 प्रतिशत सही नहीं है और इसमें सुधार की संभावनाएं हैं।”ठाकुर ने कहा कि आईसीसी कैलेंडर के तहत व्यस्तता के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच श्रृंखला होने की बहुत कम संभावनाएं हैं।
