- क्रिकेट न्यूज़
- News
- BCCI to CA: Ensure Indian team leaves Brisbane immediately after 4th test
ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट खेलने को तैयार है टीम इंडिया लेकिन CA के सामने रखी ये शर्त
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच ब्रिसबेन में 15 जनवरी से खेला जाना है।
Published On Jan 10, 2021, 08:10 AM IST
Last UpdatedJan 10, 2021, 08:10 AM IST
(Twitter)
भारतीय क्रिकेट टीम आखिरकार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट ब्रिसबेन में खेलने को राजी हो गई है लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ कहा है कि टीम मैच खत्म होने के बाद ब्रिसबेन में एक भी अतिरिक्त दिन नहीं रुकेगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने सीए से मांग की है कि टीम इंडिया टेस्ट मैच खत्म होने के बाद एक भी दिन ब्रिसबेन में नहीं रूके। बोर्ड के अधिकारी ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट खेलेगी लेकिन बीसीसीआई ने ने सीए से टीम इंडिया की वापसी का ऐसा इंतजाम करने का कहा है जिससे टीम को मैच खत्म होने के बाद बेवजह वहां रुकना ना पड़े।”
उन्होंने कहा, “टीम को तुरंत रवाना होना होगा। अगर संभव हो तो रात में रुकने का इंतजाम भी हटाया जा सकता है। पहली फ्लाइट का इंतजाम किया जाय। इसके साथ खिलाड़ियों को होटल में खुलकर रहने दिए जाने की इजाजत भी मांगी गई है।”
सिडनी टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक; लंच तक ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों की बढ़त
बोर्ड अधिकारी ने पुरानी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि टीम इंडिया ने कभी भी ब्रिसबेन में खेलने या किसी भी स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने के इंकार नहीं किया था। उन्होंने कहा, “टेस्ट मैच पूरी तरह निश्चित है। फिलहाल, सीए राज्य सरकार से क्वींसलैंड में लागू तीन दिन के लॉकडाउन को लेकर जानकारी हासिल कर रही है।”