- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bcci to send backup for england tour after three indian players gets injured 4835974
तीन भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड दौरे पर बैकअप भेजेगी BCCI
इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे 24 सदस्यीय टेस्ट स्क्वाड के शुभमन गिल, आवेश खान और लाशिंगटन सुंदर चोटिल हो चुके हैं।
Published On Jul 23, 2021, 10:53 AM IST
Last UpdatedJul 23, 2021, 10:53 AM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट मैच सीरीज के लिए टीम इंडिया को बैकअप खिलाड़ी भेजने पर विचार कर रही है।
गुरुवार को ये खबर सामने आने के बाद कि टेस्ट टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भी चोटिल होने के बाद स्वदेश लौटेंगे, बोर्ड चिंता में है। सुंदर से पहले शीर्ष क्रम बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) और आवेश खान (Avesh Khan) पहले ही दौरे से बाहर हो चुके हैं।
बीसीसीआई ने कुल 24 खिलाड़यों का टेस्ट स्क्वाड इंग्लैंड दौरे पर भेजा था, जो अब 21 खिलाड़ियों तक सीमित हो गया है। टीम मैनेमेंजमेंट ने गिल के लिए बैकअप खिलाड़ी की मांग की थी, जिसे बीसीसीआई ने ठुकरा दिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर में बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “हम देखेंगे कि बैकअप खिलाड़ी इंग्लैंड भेजने की जरूरत है या नहीं। कई चीजें हैं जिन्हें ध्यान में रखना होगा। ट्रैवल से संबंधी बैन एक बात है।”
अधिकारी ने कहा, “अगर खिलाड़ी भेजे जाते हैं तो वो फिलहाल श्रीलंका में मौजूद बैच में से भेजे जाएंगे। श्रीलंका यूके सरकार की रेड लिस्ट में है। बोर्ड कोई भी फैसला लेने से पहले सभी चीजों पर विचार करना चाहता है। बबल से बबल में ट्रांसफर संभव नहीं है। चयनकर्ता ये फैसला करेंगे कि जरूरत पड़ने पर कितने खिलाड़ी भेजने हैं। अगर अगले हफ्ते तक श्रीलंका एंबर लिस्ट में आ जाती है तो चीजें आसान हो जाएंगी।”
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, आर अश्विन, रवींद जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव. स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नागवासवाला.