• Home
  • News
  • BCCI Treasurer Anirudh Chaudhry Questions Saba Karim’s England Tour

BCCI कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी सबा करीम इंग्लैंड दौरे पर उठाए सवाल

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी (सीओए के सदस्यों) विनोद राय और डायना एडुल्जी से चार सवाल पूछना चाहते हैं।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 09, 2018, 06:06 PM IST

Published On Jul 09, 2018, 06:06 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2018, 06:06 PM IST

Saba Karim © IANS

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम के आगामी ब्रिटेन दौरे को लेकर सवाल किए। चौधरी ने करीम के लिए नौ दिन के दौरे की खातिर 4,050 डॉलर के महंगाई भत्ते को मंजूरी देने के कारण पूछे और दौरे से जुड़े दस्तावेज मांगे।

करीम का हर दिन का महंगाई भत्ता (करीब) 30,000 रुपये है जिसमें होटल का किराया शामिल नहीं है। कोषाध्यक्ष ने प्रशासकों की समिति को भेजे अपने ईमेल (जिसकी एक प्रति पीटीआई के पास है) में पूर्व के मामलों से तुलना करते हुए कहा कि प्रशासकों ने किस तरह टी 20 सीरीज के दौरान सचिव का ब्रिटेन दौरा रोक दिया था और कहा था कि उनके दौरे से कोई फायदा नहीं मिलेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अनिरूद्ध चौधरी ने COA से नाराज

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे एक ईमेल मिला है जिसमें थॉमस कुक (ट्रेवल कंपनी) को भेजे जाने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है ताकि सैयद सबा करीम की नौ दिन की प्रस्तावित ब्रिटेन यात्रा के लिए महंगाई भत्ते के रूप में 4,050 डॉलर के बराबर की राशि जारी की जा सके।’’

कोषाध्यक्ष ने कहा कि वह इस पर हस्ताक्षर कर देंगे लेकिन वह (सीओए के सदस्यों) विनोद राय और डायना एडुल्जी से चार सवाल पूछना चाहते हैं।

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी के चार सवाल

उन्होंने कहा , ‘‘पहला सवाल मंजूरी देने से पहले उनकी (करीम) ब्रिटेन यात्रा का मकसद और उससे जुड़ी फैसले लेने की प्रक्रिया और ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से निमंत्रण या ईसीबी के साथ कोई पत्राचार को दिखाने वाले दस्तावेज से जुड़ा है।’’

चौधरी ने कहा , ‘‘दूसरा सवाल यह है कि संबंधित दस्तावेज दिखाते हैं कि मंजूरी दी गयी है। तीसरा मुद्दा उस सूचना से जुड़ा है कि क्या हाल में कोई दूसरा कर्मचारी ब्रिटेन गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरी सवाल कि अगर इस बात की संभावना है कि हाल में इस तरह की कोई यात्रा हुई तो क्या वह कर्मचारी वह काम नहीं कर सकता था जिसके लिए करीम अब वहां जाएंगे ?’’

Editor's Pick