BCCI अब देगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर ध्यान, जसप्रीत बुमराह के लिए बनेगा खास प्लान
BCCI अब देगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर ध्यान, जसप्रीत बुमराह के लिए बनेगा खास प्लान
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. और अब उसकी निगाहेें 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर हैं. भारतीय टीम इसके लिए खास प्लान बनाने में जुटने को तैयार है. जिसमें जसप्रीत बुमराह की भूमिका अहम रहने वाली है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 10, 2026 7:11 PM IST
जसप्रीत बुमराह ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब टीम इंडिया और बुमराह की निगाहें 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं. इसी को देखते हुए बुमराह अगले 18 महीनों में टी20 के बजाय 50 ओवर के फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे.
वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. इस बीच भारत को कई टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी हैं. साथ ही जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी खेलना है. एशियन गेम्स में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में भी खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में मुकाबले भी सूर्यकुमार यादव के ही भारतीय टीम की अगुआई करने की संभावना है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
यह भी कहा जा रहा है कि बुमराह समेत कई बड़े खिलाड़ी 2028 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में खेलना चाहते हैं. साल 2028 में पहली बार टी20 क्रिकेट ओलिंपिक काका हिस्सा बनेगा. हालांकि इससे पहले 2027 के वर्ल्ड कप तक वनडे क्रिकेट की पहली पसंद होगा. भारत की विश्व कप तैयारियों की असली शुरुआत दो महीने लंबे और बेहद व्यस्त इंडियन प्रीमियर लीग के बाद होगी, जिसमें बुमराह मुंबई इंडियंस के तेज आक्रमण की अगुआई करते नजर आएंगे.
आईपीएल के समाप्त होने तक राष्ट्रीय चयन समिति, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (जिसके प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हैं) और टीम मैनेजमेंट (जिसका प्रतिनिधित्व गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल कर रहे हैं) अगले चरण की रणनीति का खाका तैयार करेंगे. इस योजना का सबसे अहम पहलू बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट होगा.
यह समझा जाता है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों को चुनने की आजादी इस 32 वर्षीय गेंदबाज को नहीं मिलेगी. माना जा रहा है कि उनका खेल का मैनेजमेंट काफी हद तक 2023-2026 के दौर जैसा हो सकता है, जब उन्होंने एक भी एकदिवसीय मैच नहीं खेला था. बुमराह 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से कुल 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिनमें 21 टेस्ट और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से बीसीसीआई कहा, भारत के किसी भी वैश्विक अभियान में बुमराह की फिटनेस हमेशा की तरह सबसे अहम रहती है. इसलिए टीम प्रबंधन को प्रारूपों को प्राथमिकता देते हुए बेहद सावधानी बरतनी होगी. वह निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन सीमित ओवरों में 50 ओवर के विश्व कप चक्र में उनका ध्यान ज्यादा एकदिवसीय मैचों पर रहेगा.’ उन्होंने कहा, ‘इस दौरान करीब 30-35 मैच होंगे और ऐसे में जोखिम नहीं लिया जा सकता.’
भारत के पास एकदिवसीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का बहुत बड़ा पूल नहीं है, लेकिन समझा जाता है कि मुख्य समूह में बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और फिट होने पर हर्षित राणा शामिल रहेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.