add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शनिवार को भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बड़ा फैसला लेगी BCCI; 9 दिसंबर को रवाना हो सकती है टीम

4 दिसंबर को होने वाली बीसीसीआई एजीएम बैठक में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ आईपीएल की मेगा नीलामी की तारीखों पर चर्चा होगी।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 3, 2021 4:19 PM IST

नए कोविड वैरिएंट ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के बीच बीसीसीआई (BCCI) शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे पर फैसला लेगी। 4 दिसंबर को होने वाली बीसीसीआई की आम सभा की बैठक के दौरान आगामी दौरे के शेड्यूल पर चर्चा होगी। हालांकि ये सीरीज बैठक के आधिकारिक एजेंडे में नहीं है लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए इश पर बातचीत के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है।

कहा जाता है कि ओमीक्रोन डेल्टा वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है। भारत सहित दुनिया भर में इसे लेकर चौकसी बरती जा रही है। ये वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका से निकला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया को नौ दिसंबर को जोहानिसबर्ग रवाना होना है लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि दौरा होगा या नहीं। भारतीय टीम को सात हफ्ते के दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेलने हैं। इस समय भारत ए टीम दक्षिण अफ्रीका में ही है लेकिन उन्हें वापस नहीं बुलाया गया है।

इंग्लैंड दौरे पर सितंबर में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे थी लेकिन टीम बबल में कोरोना मामले आने के बाद आखिरी टेस्ट नहीं खेला गया जो अब जुलाई 2022 में होगा।

एजीएम में आईपीएल की मेगा नीलामी की तारीखों की घोषणा भी हो सकती है। इसके अलावा बैठक में टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की जाएगी