×

गौतम गंभीर को BCCI का 'अभयदान', हार के बाद भी नहीं होगा कोई ऐक्शन!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से रिपोर्ट आ रही है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भी मुख्य कोच गौतम गंभीर पर कोई ऐक्शन नहीं लिया जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 27, 2025 12:05 PM IST

भारतीय क्रिकेट के लिए बीते 16 महीने बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को तीसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ भारत को सीरीज में 0-2 से हार मिली.

भारत को बीते साल घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार मिली. और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत को 1-3 से हार मिली थी. और अब टीम को साउथ अफ्रीका से हार मिली. गंभीर की कोचिंग में भारत को 7 जीत और 10 हार मिली है. और दो ही मैचों में हार मिली है. उनकी जीत का प्रतिशत 36.82 का है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट है. बोर्ड का गंभीर को भारत के मुख्य कोच से हटाने का कोई विचार नहीं है.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट कहती है, ‘BCCI कोई फैसला करने में कोई जल्दबाजी नहीं है. टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. जहां तक कोच गौतम गंभीर की बात है तो हम उन पर कोई फैसला नहीं लेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप करीब है और उनका अनुबंध 2027 वर्ल्ड कप तक है. बीसीसीआई सिलेक्टर्स और टीम प्रबंधन से आगे चलकर बात करेगी. लेकिन यह अचानक नहीं होगा.’

हार के बाद गौतम गंभीर ने साफ किया था कि उनके भविष्य पर बीसीसीआई ने फैसला लेना है. गंभीर ने कहा, ‘यह फैसला बीसीसीआई को लेना है. भारतीय टीम का कोच बनने के बाद मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैंने यही कहा था.भारतीय क्रिकेट महत्त्वपूर्ण है, मैं नहीं. और आज जब मैं यहां बैठा हूं तब भी यही बात कहूंगा.’

TRENDING NOW

गंभीर ने आगे कहा था, ‘और हां, लोग इस बारे में भूल जाते हैं कि मेरी ही कोचिंग में एक युवा टीम के साथ हमने इंग्लैंड में नतीजा हासिल किया. और मुझे पूरा विश्वास है कि आप यह जल्दी भूल जाओगे क्योंकि लोग लगातार न्यूजीलैंड की बात करते हैं. और मैं ही हूं जिसने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एशिया कप भी जीता.’