- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Beating Australia in first ODI series as Captain is special, says South Africa skipper Quinton de Kock
कप्तानी का भार संभालते ही ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराना सबसे बड़ी उपलब्धि : क्विंटन डी कॉक
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सीमित ओवरों के क्रिकेट की कमान अब युवा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को सौंप दी है।
Published On Apr 29, 2020, 09:04 AM IST
Last UpdatedApr 29, 2020, 09:04 AM IST
Quinton de Kock @ Instagram/ ICC
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock) का मानना है कि बतौर कप्तान शुरुआती दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (South Africa vs Australia) वनडे में मिली जीत बेहद खास है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर में वनडे सीरीज में 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया था। कप्तान का मानना है कि इससे युवा खिलाड़ियों के अंदर काफी आत्मविश्वास आया है।
पढ़ें:- CSK की इस संस्कृति से अपनी CPL फ्रेंचाइजी को बनाया तीन बार चैंपियन: ड्वेन ब्रावो
डी कॉक (Quinton de Kock) ने मंगलवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) से कहा, “मैंने इसे काफी धीरे से लिया। मैं अभी भी यह महसूस करने की कोशिश कर रहा हूं कि चीजों के बारे में कैसे जाना जाए। मैंने काफी कुछ सीखा है क्योंकि मैंने बहुत बुरा नहीं किया था। ”
उन्होंने कहा, “यह कदम दर कदम के बारे में था ना की सीधे। हम सीमित ओवरों की फिर से एक टीम बनाने में बिजी हैं, खासकर वनडे की टीम। हमें पता है कि टी20 में क्या हो रहा है।”
पढ़ें:- महीने भर Lockdown में फंसने के बाद NZ लौटे RCB के कोच माइक हेसन, बोले- अब…
डी कॉक (Quinton de Kock) ने कहा, ” ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज थी और हमारे पास एक युवा टीम थी और उनके पास काफी मजबूत टीम थी। इसलिए हमारे लिए उन्हें 3-0 से हराना बेहद खास था।”