एशेज से पहले पूर्व दिग्गज ने कहा- पैट कमिंस के लिए तेज गेंदबाजी कप्तान बनना मुश्किल होगा

सेक्सटिंग स्कैंडल की वजह से टिम पेन के टेस्ट टीम के कप्तान पद छोड़ने के बाद कमिंस को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

Edited By : India.com Staff |Dec 05, 2021, 02:35 PM IST

Published On Dec 05, 2021, 02:35 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2021, 02:35 PM IST

पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) ने जोर देकर कहा है कि एक तेज गेंदबाज के लिए कप्तान बनना आसान नहीं है। गिलेस्पी ने कहा कि पैट कमिंस (Pat Cummins) को ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

गिलेस्पी का ये बयान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज से पहले आया है जहां पैट कमिंस पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। सेक्सटिंग स्कैंडल की वजह से टिम पेन (Tim Paine) के टेस्ट टीम के कप्तान पद छोड़ने के बाद कमिंस को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान बनाया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “पैट के ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने के बाद उन्होंने कहा था कि वो एक सहयोगी दृष्टिकोण चाहते हैं। उन्हें इसकी आवश्यकता होगी, एक तेज गेंदबाज के लिए कप्तान होना मुश्किल है। कभी-कभी, वो एक स्पेल के बीच में होगा और उसे कप्तानी से ब्रेक की जरूरत होगी।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “उस समय, उसे अपने डिप्टी से समर्थन की आवश्यकता होगी। जब नेतृत्व की बात आती है तो उसे पीछे हटना होगा।कोई गलती ना करें, पैट अभी भी कप्तान होंगे। उन्हें बस हर समय कुछ समर्थन की आवश्यकता होती है, जो बिल्कुल ठीक है।”

उन्होंने कहा, “मैं इसे उनके महान अवसर के रूप में देखता हूं। उसके आसपास कई सीनियर खिलाड़ी हैं। निश्चित रूप से, टिम पेन एक अच्छे लीडर हैं, लेकिन वो अभी यहां नहीं हैं, इसलिए इसके बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। मुझे लगता है कि कमिंस क्या ला सकते हैं, इस पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।”

गिलेस्पी ने कहा कि एशेज में ठोस प्रदर्शन करने और टिम पेन की जगह लेने के लिए एलेक्स कैरी पर उनकी उम्मीदें टिकी हुई हैं। गिलेस्पी ने कहा, “एलेक्स केरी, उसके बारे में बहुत उत्साहित हैं। वो देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 50वें दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई हैं। वो स्टंप के पीछे अच्छा काम करेंगे।”

Editor's Pick