• Home
  • News
  • Being home is no excuse stay fit rohit sharmas appeal amid coronavirus lockdown 3996322

COVID-19: घर में रहना कोई बहाना नहीं, अंदर रहिए, फिट और सुरक्षित रहिए: रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लॉकडाउन में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के सवालों का जवाब दे रहे हैं

Edited By : India.com Staff |Apr 10, 2020, 09:09 PM IST

Published On Apr 10, 2020, 09:09 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2020, 09:09 PM IST

भारतीय सीमित ओवर टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के तहत घरों में रह रहे लोगों से कहा है कि घर में रहना कोई बहाना नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर में रहिए, सुरक्षित रहिए. कोरोनावायरस के कारण इस समय देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है. दुनिया भर में खेल की लगभग सभी प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है.

कोरोना वॉरियर्स: गेंदबाजी में जलवा बिखेर चुका ये पूर्व पेसर अब सड़कों पर उतर लोगों से कर रहा घरों में रहने की अपील

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं और साथ ही इस मुश्किल समय में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में जानकारी दे रहे हैं. रोहित ने एक बार फिर घर में रहकर फिट रहने की अहमियत पर जोर दिया है. रोहित ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर किया और कैप्शन लिखा, ‘घर में बंद रहना कोई बहाना नहीं है. घर में रहिए, फिट रहिए और सुरक्षित रहिए.’

 

View this post on Instagram

 

Being homebound is no excuse, stay fit, stay in, stay safe

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Apr 10, 2020 at 4:21am PDT

COVID-19: कोरोना से छिड़ी जंग में 50 लाख दान देने के बाद सचिन तेंदुलकर करेंगे अब ये नेक काम

कोरोनावायरस के संक्रमण में देश में अब तक 199 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार को पार कर गई है. भारतीय खिलाड़ियों को इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में खेलना था जिसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोना के कहर को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Editor's Pick