एमएस धोनी की लीडरशिप से क्या सीखा, चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा

रुतुराज ने कहा, टीम में जो सभी सीनियर खिलाड़ी हैं, उनके साथ रहना बहुत अच्छा है, उनका अनुभव हमेशा मैच की स्थितियों में मदद करता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 26, 2024, 11:12 AM IST

Published On May 26, 2024, 11:12 AM IST

Last UpdatedMay 26, 2024, 11:12 AM IST

Ruturaj Gaikwad and MS Dhoni

(Image credit-ipl/bcci)

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने शानदार खेल दिखाया, मगर टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. पहली बार चेन्नई की कप्तानी कर रहे रुतुराज को मैदान पर एमएस धोनी की काफी मदद मिली. धोनी रुतुराज गायकवाड़ को काफी सपोर्ट करते नजर आए और कभी-कभी फैंस को लग रहा था कि मैदान पर धोनी ही कप्तान है. अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने धोनी की लीडरशीप को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रुतुराज गायकवाड़ ने टाइम्सऑफइंडिया.कॉम के साथ स्पेशल इंटरव्यू में धोनी की लीडरशिप क्वालिटी के बारें में खुलकर बात की. गायकवाड़ ने कहा, न्यूट्रल रहना और अति उत्साहित नहीं होना, यह वह चीज है जो मैने धोनी भाई से सीखी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुझे जिम्मेदारी पसंद है: रुतुराज

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने कहा, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत से ही मुझे अच्छा महसूस हो रहा था, क्योंकि मुझे जिम्मेदारी पसंद है. मैं एक कप्तान के रूप में मैं दोनों (बल्लेबाजी और कप्तानी) के बीच बैलेंस अप्रोच अपनाता हूं. उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत होती है तो मैं टीम के सभी साथियों के लिए काफी सुलभ रहता हूं और टीम को जिस भी तरह की जरूरत होती है, मैं हमेशा टीम का समर्थन करता हूं. रुतुराज ने कहा, टीम में जो सभी सीनियर खिलाड़ी हैं, उनके साथ रहना बहुत अच्छा है, उनका अनुभव हमेशा मैच की स्थितियों में मदद करता है.

‘धोनी की लीडरशिप से क्या सीखा’

रुतुराज ने कहा, न्यूट्रल रहना और किसी भी चीज के बारे में ज्यादा उत्साहित न होना या किसी भी चीज से निराश न होना, यह मैने माही भाई से सीखा है. उन्होंने कहा कि आप लीडर बनने की योजना नहीं बना सकते हैं, इसलिए अच्छे टीम खिलाड़ी बनना और टीम को पहले रखना हमेशा एक अच्छा मौका होगा.

Editor's Pick