• Home
  • News
  • Ben Duckett missed century England comeback strongly in Lords test

Eng vs Aus 2nd Test Day 2: बेन डकेट शतक से चूके, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर किया पलटवार

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट पर 278 रन बनाए हैं. हैरी ब्रूक 45 रन और बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर नाबाद है. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 29, 2023, 11:24 PM IST

Published On Jun 29, 2023, 11:24 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2023, 11:24 PM IST

Eng vs Aus

Eng vs Aus (Photo-twitter)

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 416 रन पर समेटने के बाद बल्लेबाजों के दम पर इंग्लैंड ने मैच में शानदार वापसी की है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट पर 278 रन बनाए हैं. हैरी ब्रूक 45 रन और बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर नाबाद है. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है. इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट शतक से चूक गए और 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए.

इससे पहले खेल के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया की टीम 416 रन बनाकर ढेर हो गई. एलेक्स कैरी (22 रन) और मिशेल स्टॉर्क (06 रन) पहले 20 मिनट में ही पवेलियन लौट गए. स्टुअर्ट ब्रॉड ने कैरी और जेम्स एंडरसन ने स्टार्क का विकेट लिया. स्टीव स्मिथ ने जेम्स एंडरसन को चौका लगाकर शतक पूरा किया, यह उनका 32वां और इंग्लैंड के खिलाफ 12वां टेस्ट शतक था. सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह पूर्व कप्तान स्टीव वॉ की बराबरी कर ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अलावा एशेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में वह चौथे स्थान पर पहुंच गए, स्टीव स्मिथ के नाम उनके 3173 रन हैं और उनसे ऊपर सिर्फ डॉन ब्रेडमैन, जैक हॉब्स और एलेन बॉर्डर हैं. स्मिथ 110 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर गली में डकेट को कैच देकर लौटे, उन्होंने 184 गेंद की पारी में 15 चौके जड़े. नाथन लायन (07 रन) और जोश हेजलवुड (04 रन) कुछ खास नहीं कर सके. पैट कमिंस 22 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जोश टोंग और ओली रॉबिन्सन ने तीन-तीन विकेट लिए. जो रुट को दो सफलता मिली. लंच तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बनाए.

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की. ओपनर जैक क्राउली और बेन डकेट के बीच 91 रन की साझेदारी हुई. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों की यह साझेदारी 2011 के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ भागीदारी है जब एंड्रयू स्ट्रास और एलिस्टर कुक ने 98 रन की साझेदारी की थी, यह 32 एशेज टेस्ट पहले हुआ था. क्राउली 47 गेंद में 48 रन बनाकर लायन का शिकार बने. लायन की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने लेग साइड पर उन्हें स्टंप आउट किया.

क्राउली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ओली पोप ने भी बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी की. चाय तक इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए थे. ओली पोप और बेन डकेट के बीच 97 रन की साझेदारी हुई. ओली पोप 42 रन की पारी खेलकर कैमरन ग्रीन की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे.

बेन डकेट टेस्ट क्रिकेट का तीसरा शतक लगाने से चूक गए और 98 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे. जो रुट एक रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. मिशेल स्टॉर्क की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका शानदार कैच लपका. इसके बाद हैरी ब्रूक और कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 56 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है.

Editor's Pick