काउंटी क्रिकेट में एंट्री पर बेन डकेट ने उड़ाया आर अश्विन का मजाक

वूस्टरशर काउंटी क्रिकेट के लिए खेलेंगे आर अश्विन

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 17, 2017, 04:08 PM IST

Published On Aug 17, 2017, 04:08 PM IST

Last UpdatedAug 17, 2017, 04:08 PM IST

बेन डकेट और आर अश्विन © Getty Images
बेन डकेट और आर अश्विन © Getty Images

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन जल्द ही काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। अश्विन के साथ वूस्टरशर ने करार किया जो कि जॉन हेस्टिंग्स के अनफिट होने के चलते टीम से जुड़े हैं। आपको बता दें अश्विन की काउंटी क्रिकेट में एंट्री का इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट ने मजाक उड़ाया है। बेन डकेट ने अपने ट्वीट के जरिए अश्विन के खिलाफ ना खेल पाने की संभावना पर दुख जताया।

पीसीए यानि प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्वीट कर अश्विन के वूस्टरशर से जुड़ने का स्वागत किया। इस पर डकेट ने ट्वीट कर लिखा, ‘बड़े दुख की बात है हम वूस्टरशर से दोनों मैच खेल चुके हैं।’ अपने ट्वीट के जरिए डकेट ये कहना चाह रहे हैं कि वूस्टरशर के खिलाफ अगर उनका मुकाबला होता तो वो अश्विन की गेंदों पर खूब रन बनाते।


बेन डकेट ने क्यों किया ऐसा ट्वीट
दरअसल बेन डकेट इंग्लैंड टीम के साथ पिछले साल भारत दौरे पर आए थे। स्पिनर्स को मदद करने वाली भारतीय पिचों पर डकेट बुरी तरह नाकाम रहे थे। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेली 3 पारियों में डकेट ने सिर्फ 18 रन बनाए और तीनों ही पारियों में उन्हें अश्विन ने ही आउट किया था। ऐसा लग रहा है कि डकेट के अंदर अश्विन के खिलाफ रन ना बनाने की खीज है, तभी उन्होंने अश्विन की काउंटी क्रिकेट में एंट्री के साथ ही ऐसा ट्वीट किया। वैसे आपको बता दें अश्विन का विदेशी पिचों पर अच्छा रिकॉर्ड नहीं है।

Editor's Pick