ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम को मिला नया असिस्‍टेंट कोच

इस महीने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को न्‍यूजीलैंड के ख्‍ािलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2018, 05:28 PM IST

Published On Sep 23, 2018, 05:28 PM IST

Last UpdatedSep 23, 2018, 05:28 PM IST

Australia-women © Getty Images (FILE PHOTO)

सिडनी सिक्‍सर्स टीम के कोच बेन सावयेर को ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम का असिस्‍टेंट कोच नियुक्‍त किया गया है। सावयेर आईसीसी महिला वर्ल्‍ड टी-20 तक टीम के साथ बने रहेंगे।

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्‍ड कप वेस्‍टइंडीज में नवंबर में खेली जाएगी। सावयेर, एश्‍ले नोफ्के की जगह लेंगे। नोफ्के का कार्यकाल इस वर्ष ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का भारत दौरे के बाद खत्‍म हो गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सावयेर की कोचिंग में सिडनी सिक्‍सर्स टीम महिला बिग बैश लीग खिताब दो बार जीत चुकी है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम इस महीने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज से पहले सावयेर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के खेलने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पाकिस्‍तान के खिलाफ मलेशिया में अक्‍टूबर में खेलेगी। इसके बाद वो नवंबर में वर्ल्‍ड टी-20 में हिस्‍सा लेगी।

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक सावयेर ने कहा, ‘ मैं इस कोचिंग स्‍टाफ टीम में मैथ्‍यू और शैली के साथ जुड़ने को उत्‍साहित हूं। मुझे लगता है कि ये बहुत ही बेहतरीन कोचिंग ग्रुप है। मैं खुशकिस्‍मत हूं कि मुझे पिछले तीन सीजन सिक्‍सर्स के साथ काम करने का मौका मिला है।’

सावयेर महिला बिग बैश लीग के चौथे एडिशन में सिडनी सिक्‍सर्स के साथ काम जारी रखेंगे। इस टीम की कप्‍तान एलीस पेरी हैं। डब्‍ल्‍यूबीबीएल का अगला सीजन 1 दिसंबर से शुरू होगा।

Editor's Pick