Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
कराची में बुधवार को टीम के पहले अभ्यास सत्र के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में कुछ दर्द महसूस हुआ और बाद के स्कैन में मामूली चोट का पता चला.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 14, 2025 3:22 PM IST
(Image credit- Blackcaps X)
Ben Sears rules out from Champions Trophy:न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है. न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए मैच में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ करेगा.
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सियर्स की जगह पर जैकब डफी को अपनी टीम में शामिल किया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
बेन सियर्स को बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत
एनजेडसी ने बयान में कहा, कराची में बुधवार को टीम के पहले अभ्यास सत्र के दौरान सियर्स को अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में कुछ दर्द महसूस हुआ और बाद के स्कैन में मामूली चोट का पता चला जिससे उबरने में उन्हें कम से कम दो सप्ताह का समय लग जाएगा. बयान के अनुसार,, इस समय सीमा का मतलब है कि सियर्स संभवतः दुबई में भारत के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप ए मैच के लिए ही उपलब्ध हो पाएंगे और इस कारण उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया.
जैकब डफी को मिला मौका
सियर्स की चोट ने डफी के लिए रास्ता साफ कर दिया है, जो वर्तमान में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में हैं.
TRENDING NOW
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, हम सभी बेन के लिए वाकई दुखी हैं, इतनी देर से किसी बड़े इवेंट से बाहर होना हमेशा कठिन होता है, और बेन के मामले में यह विशेष रूप से कठिन है, क्योंकि यह उनका पहला बड़ा ICC इवेंट होता. उन्होंने कहा, बेन के फिर से खेलने के लिए फिट होने के लिए समय सीमा का मतलब था कि वह ग्रुप स्टेज के अधिकांश भाग को मिस कर सकता था, और टूर्नामेंट की छोटी प्रकृति को देखते हुए, हमें लगा कि एक ऐसे खिलाड़ी को लाना उचित होगा जो पूरी तरह से फिट हो और खेलने के लिए तैयार हो.
घरेलू सीरीज में जैकब डफी ने किया है शानदार प्रदर्शन: गैरी स्टीड
उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए फिट और तैयार होगा. डफी के शामिल होने पर स्टीड ने कहा, जैकब ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज में अपने प्रदर्शन से दिखाया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्षम है, वह वनडे ट्राई-सीरीज के लिए टीम का हिस्सा रहा है, इसलिए वह पूरी तरह से अभ्यस्त है और उसे इन परिस्थितियों में खेलने का काफी अनुभव है और वह फिट है और खेलने के लिए तैयार है. वह एक और खिलाड़ी है जो अपना पहला सीनियर आईसीसी इवेंट खेलेगा, इसलिए उसके लिए आने वाले कुछ सप्ताह रोमांचक होंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.