add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बाउंसर फेंकने के बाद स्टोक्स ने मुझे गाली दी तो मैंने विराट भाई को बता दिया: मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 4, 2021 5:54 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मज सिराज (Mohammad Siraj) और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के बीच कुछ बहस हुई, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली अपने गेंदबाज का समर्थन करने बीच में आए।

दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने इस विवाद के पीछे के असली कारण के बारे में बताया। सिराज के मुताबिक उनके बाउंसर गेंद फेंकने के बाद स्टोक्स ने उन्हें गाली दी और फिर उन्होंने कप्तान कोहली से मामले को संभालने के लिए कहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “जब मैंने बाउंसर डाली तो बेन स्टोक्स ने मुझे गाली दी और फिर मैंने विराट भाई को बताया और उन्होंने मामले को संभाल लिया।”

सिराज ने पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट लिए, जिसमें विपक्षी टीम के कप्तान जो रूट और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के विकेट शामिल हैं।

TRENDING NOW

अपनी गेंदबाजी योजना के बारे में बात करते हुए सिराज ने कहा, “ये बल्लेबाजी की विकेट है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। इसलिए हमने धैर्य के साथ गेंदबाजी करने की योजना बनाई और एक ही स्पॉट पर लगातार गेंद डाली।”

उन्होंने कहा, “विराट भाई ने मुझे बताया कि हमारे पास केवल दो तेज गेंदबाज है इसलिए हम उन्हें रोटेट करते रहेंगे और हमें आराम दिया जाएगा। जब मैंने रिलाइंस एंड से गेंदबाजी करना शुरू किया था, फिर जब मैंने एंड बदला तो थोड़ा अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिला।”