×

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम में लौटेगा ये मैच विनर खिलाड़ी !

टीम इंडिया 3 जुलाई से टी20-वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - June 29, 2018 1:38 PM IST

लगभग पांच हफ्ते तक हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मैदान से दूर रहे इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स घरेलू टी20 मैच के जरिए वापसी करने को तैयार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए स्टोक्स को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि टी20 ब्लॉस्ट में डरहम की तरफ से खेलते हुए इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर स्टोक्स 8 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में जगह पक्की कर सकते हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/mithali-raj-after-last-world-cup-things-have-changed-for-womens-cricket-723045″][/link-to-post]

स्टोक्स टी20 ब्लॉस्ट में डरहम की तरफ से 5 जुलाई को यॉर्कशायर के खिलाफ मैच में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही खेलेंगे। इंग्लैंड के कार्यवाहक कोच पॉल फारब्रेस ने भी माना कि स्टोक्स जैसे खिलाड़ी के होने से टीम को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा, “वो तीन खिलाड़ियों के बराबर है। वो गेंदबाजी कर सकती है और वो सर्वश्रेष्ठ फील्डर है इसलिए आप चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द टीम में वापस आए।”

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई को पहले टी20 मैच के साथ शुरू होगा। 3 मैचों की इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए घोषित की गई इंग्लैंड टीम के कप्तान इयॉन मार्गन होंगे।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: इयॉन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, जोस बटलर, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली।