add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वेस्टइंडीज दौरे के चयन के लिए मौजूद रहेंगे बेन स्टोक्स और एलेक्‍स हेल्स

स्टोक्स पर 30,000 पाउंड जुर्माना और 8 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया। हालांकि सीडीसी का मानना है कि स्टोक्स ने पर्याप्त रूप से मैचों के प्रतिबंध के तौर पर भरपाई कर ली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 8, 2018 2:45 PM IST

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को अब अधिक चिंता की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम के अनुभवी खिलाड़ी बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स  चयन के लिए मौजूद रहेंगे।

वेबसाइट ‘ईसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट डिसिप्लिन कमीशन (सीडीसी) ने पिछले साल ब्रिस्टल मामले की सुनवाई पूरी कर ली है और इसमें स्टोक्स तथा हेल्स को राहत की सांस मिली है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मामले में स्टोक्स पर 30,000 पाउंड का जुर्माना और आठ मैचों का प्रतिबंध लगाया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में शामिल न होने के कारण सीडीसी का मानना है कि स्टोक्स ने पर्याप्त रूप से मैचों के प्रतिबंध के तौर पर भरपाई कर ली है।

पढ़ें: रिषभ पंत ने एडिलेड टेस्ट में की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

इसके अलावा हेल्स पर इस मामले में 17,500 पाउंड का जुर्माना और छह मैचों का प्रतिबंध लगा था। इनमें से चार मैचों को 12 माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।

दोनों खिलाड़ियों और ईसीबी ने सीडीसी के इस आदेश को स्वीकार कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप 15 माह का यह संघर्ष आखिरकार समाप्त हो गया है।

स्टोक्स ने कहा, ‘हर किसी को यह अब पता चल गया होगा कि सीडीसी की कार्यवाही अब खत्म हो गई है और मैंने पैनल के फैसले को मान लिया है। मैं खेल को इस प्रकार विवादों में लाने के लिए शर्मिंदा हूं और पैनल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’

हेल्स ने कहा कि वह सीडीसी के इस फैसले से राहत महसूस कर रहे हैं और अब वह अपने करियर में आगे बढ़ा सकते हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)