add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ओवल टेस्ट के आखिरी दिन कैच पर विवाद, टीवी अंपायर ने दिया आउट

स्टीव स्मिथ के कैच को बेन स्टोक्स ने हवा में छलांग लगाकर लपकने की कोशिश की, बॉल उनके हाथ में गई, मगर यह कैच पूरा नहीं हुआ

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 31, 2023 7:24 PM IST

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम आज आखिरी आमने- सामने है. ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 384 रन का लक्ष्य है, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खेल के आखिरी दिन लंच तक तीन विकेट पर 238 रन बनाए हैं. खेल के पहले सेशन में एक कैच को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अंपायर के फैसले से निराशा जताई है.

पारी के 66वें ओवर में हुई घटना

मोईन अली के ओवर की पहली बॉल को स्टीव स्मिथ ने डिफेंड करने की कोशिश की. गेंद स्मिथ के ग्लब्स में लगकर लेग गली में गई, जहां मौजूद बेन स्टोक्स ने हवा में छलांग लगाकर कैच को लपकने की कोशिश की. स्टोक्स को बॉल को लपक लिया, मगर वह उसे कंट्रोल नहीं कर सके और गेंद उनसे छिटक गई. अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया, मगर बेन स्टोक्स ने इस फैसले को रिव्यू किया. टीवी अंपायर ने कई एंगल से इस घटना को देखने के बाद बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

अंपायर के फैसले से नाराज दिखे इंग्लैंड के खिलाड़ी

वहीं टीवी अंपायर के इस फैसले से कप्तान बेन स्टोक्स सहित इंग्लैंड के खिलाड़ी नाराज नजर आए और वह अंपायर से इस फैसले को लेकर बहस भी करते दिखे. लंच ब्रेक की घोषणा के बाद भी इंग्लैंड के खिलाड़ी अंपायर से इस फैसलो को लेकर अपनी नाराजगी जताते नजर आए.