×

इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों का रहा दबदबा

पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड टीम ने 5 विकेट पर 317 रन बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 3, 2016 11:20 AM IST

बेन स्टोक्स ने टेस्ट मैट के पहले दिन शानदार अर्धशतक लगाया  © Getty Images
बेन स्टोक्स ने टेस्ट मैट के पहले दिन शानदार अर्धशतक लगाया © Getty Images

केपटाउन। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ। केपटाउन, न्यूलैंड में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड टीम ने 5 विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बेन स्टोक्स(74) और जॉनी बेरिस्टो(39) बने हुए हैं। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। इंग्लैंड के पहले विकेट के रूप में कप्तान एलिस्टियर कुक आउट हुए। कुक ने 27 रन बनाए, उन्हें रबाडा ने क्रिस मॉरिस के हाथों झिलवाया। फुल स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट कैपटाउन

तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए निक कॉम्पटन ने एलक्स हेल्स के साथ खेलते हुए इंग्लैंड को 100 के पार ले गए। लेकिन 129 के कुल योग पर एलेक्स हेल्स(60) भी चलते बने। हेल्स को मोर्ने मोर्केल ने एबी डीविलियर्स के हाथों झिलवाया। चौथे क्रम पर जो रूट ने आते ही मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक लगाने शुरू किए। लेकिन इसी बीच रबाडा ने अपनी लगातार दो गेंदों पर निक कॉम्पटन(45) और जेम्स टेलर(0) को आउट कर इंग्लैंड को मुसीबत में डाल दिया। मैच रिपोर्ट: यहां देखें

TRENDING NOW

ऐसे में बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन इसी बीच अर्धशतक पूरा करते ही क्रिस मॉरिस ने जोरूट को डी कॉक के हाथों झिलवाते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दो बल्लेबाज बेन स्टोक्स(74) और जॉनी बेरिस्टो(39) मौजूद हैं। पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की ओर सबसे सफल गेंदबाज रबाडा रहे उन्होंने 3 विकेट लिए। वहीं मॉरिसव मोर्केल को एक-एक सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड पहले से ही सीरीज में 1-0 से बढ़त ले चुका है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीतने में एड़ी चोटी का जोर लगाना चाहेगा।