add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL Auction: धोनी की टीम में गया इंग्लैंड का धाकड़ ऑलराउंडर, 16.25 करोड़ में CSK ने खरीदा

बेन स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन में सैम कुर्रन (18.50 करोड़) और कैमरुन ग्रीन (17.50 करोड़) के बाद तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - December 23, 2022 5:04 PM IST

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे. बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा. वह आईपीएल ऑक्शन में सैम कुर्रन (18.50 करोड़) और कैमरुन ग्रीन (17.50 करोड़) के बाद तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं.

बेन स्टोक्स के लिए सबसे पहले बोली राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली लगाई. 6.75 करोड़ की राशि के बाद इन्हें खरीदने के लिए लखनऊ और हैदराबाद की इंट्री हुई. लखनऊ और हैदराबाद इस बोली को 15 करोड़ तक ले गए, इसके बाद चेन्नई ने इंट्री मारी और इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल के लिए यह सबसे महंगी बोली है. इससे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ में उन्हें खरीदा था. वह एक समय आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे.

31 साल के बेन स्टोक्स ने 43 आईपीएल मैच खेले हैं. 43 आईपीएल मैच में उनके नाम 920 रन है, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक है. बल्लेबाजी में उनका स्ट्राइक रेट 134.5 का है. वहीं आईपीएल में बॉलिंग करते हुए भी उन्होंने 28 विकेट झटके हैं. बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 43 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 585 रन और 26 विकेट हैं. बेन स्टोक्स आईपीएल में राइजिंग पुणे और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं.